पंचांग - रविवार, सितम्बर 20, 2020
आज - अधिक विनायक चतुर्थी
मेष - शारीरिक कष्ट होने की सम्भावना है। बुरी संगत से हानि हो सकती है। परिजनों के व्यवहार से मन व्यथित होगा। मौसमी बुखार और सर्दी-खांसी की समस्या होगी। आर्थिक स्थिति खराब होगी।
वृषभ - पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। एकान्त में रहकर आत्ममन्थन करेंगे। पर्यटन का अवसर प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका समय सुख और शान्ति से युक्त रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी।
मिथुन - हाँथ-पैर में अकड़न और झुनझुनी की समस्या हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी बात नहीं सुनेंगे। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण न बनें इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियन्त्रण रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।
कर्क - शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नये कारोबारी सम्बन्ध बनने के योग बन रहे हैं। आज का दिन लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बेहतर होंगे।
सिंह - आपकी इच्छा आज आराम करने की होगी लेकिन आराम नहीं मिलेगा। आलस्य और प्रमाद से बचें। कार्यक्षेत्र में लोग आपका विरोध कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने के कारण आपकी परेशानियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा।
कन्या - तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को उत्तम सफलता मिलेगी। प्रेमी जन आपका भरोसा जीतने का प्रयास करेगा। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कारोबार में अपेक्षित लाभ मिलने में अवरोध उत्पन्न होगा।
तुला - कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन में खराबी आ सकती है। आपकी दिनचर्या की निरन्तरता अवरुद्ध होगी। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
वृश्चिक - IT और बैंकिंग से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी बातों और विचार पर स्थिर रहें।
धनु - कारोबार में नुकसान हो सकता है। सम्पत्ति विवाद उठ खड़े हो सकते हैं। चोंट-चपेट आदि का भय रहेगा। घरेलू सम्बन्धों को लेकर परेशान रहेंगे। स्वयं पर भरोसा रखें और धैर्यपूर्वक अपने काम करें।
मकर - गृहस्थ जीवन में सुख और समृद्धि रहेगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। यात्रा में असुविधा हो सकती है। व्यवसाय में अच्छे नतीजे मिलने की पूरी सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।
कुम्भ - सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। उच्चाधिकारियों की नजरों में आपकी अहमियत बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने आप से सन्तुष्ट रहेंगे।
मीन - जोखिम भरे निवेशों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद होने की सम्भावना है। अपने प्रिय व्यक्ति को अपना प्रेम व्यक्त करेंगे। खान-पान में नियन्त्रण रखना आवश्यक है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
आपके लिए दिन की शुरुआत टेंशन से हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच को कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। उत्तम रहेगा। लेकिन किसी के भी साथ नाप तोल कर बोलिएगा। अपने कार्यो में नयी तकनीक का प्रयोग करें तो उन्नति होगी। क्रोध से बचें।
अंक –4, नाम अक्षर –D M T
परिश्रम से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।आज छोटी मोटी दुर्घटना होने का खतरा है इसलिए वाहन धीरे चलाएं। महत्वपूर्ण दिन है।
अंक-5, नाम अक्षर –E H N X
आज आपका भाग्य खूब आपका साथ देगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवन साथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
अंक-6, नाम अक्षर-U V W
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापार में आपको आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवन साथी और बच्चों संग कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
अंक - 7, नाम अक्षर –O Z
आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। आपके लिए समय अनुकूल है। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते है। तनाव मुक्ति रहकर आज जीवन का आनंद उठा सकेंगे।
अंक – 8, नाम अक्षर-F P
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ नए सम्बन्ध बन सकते हैं। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होंगे।
अंक – 9
आज उचित अवसर मिलेंगे। लेकिन साथ ही सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है। शत्रुओं से सावधान रहें। विदेश जाने का योग बन सकता है।
- ज्योतिषी प्रेमशंकर शर्मा, बीकानेर।
फेसबुक पेज पर अपनी प्रतिक्रया कॉमेन्टस बॉक्स में अवश्य देंवे...

समाज की 'भाई बन्धु' पत्रिका में न्यूज और धर्म लेख इत्यादि अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें।
https://www.facebook.com/Bhai-Bandhu-Patrika-150293535826784
Comments
Post a Comment
if you have any doubts please let me know